फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रेडर्स कमीशन ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के खरड़ हलके की ओर से शुक्रवार को निझर रोड पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान तथा खरड़ हलका चेयरमैन यशपाल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कमीशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी अपने विभिन्न मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें