लालड़ू। आप नेता और भगवासी के सरपंच विक्रम मेहता के नए कैंटर के पीछे के चारों टायर चोरी हो गए हैं। इस संबंध में लालड़ू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। विक्रम मेहता का कहना है कि उनका अपना ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने 20 मार्च को एक नया कैंटर खरीदा था। 20 मार्च की रात को उन्होंने अपना नया कैंटर सतनाम यूनियन लालडू के सामने बीपीसीएल फिलिंग स्टेशन के पास छज्जू लिविंग सेंटर पर पार्क किया था।
21 मार्च की सुबह उनके ड्राइवर को फोन आया कि कैंटर के पीछे के चारों टायर चोरी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो उनके कैंटर के पीछे के चारों टायर गायब थे। कैंटर को ईंटों पर खड़ा किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोई अनजान व्यक्ति उनके कैंटर के चारों टायर चोरी करके ले गया है। विक्रम मेहता ने पुलिस से टायरों को ढूंढने और चोरी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।