फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगों को लेकर बिजली बोर्ड के कच्चे कर्मचारी 7 फरवरी को देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन जीरकपुर 7 फरवरी को पंजाब स्तरीय धरने में शामिल होगा। दिरबा अनाज मंडी में प्रस्तावित पंजाब स्तरीय धरने को लेकर वीरवार को जीरकपुर में एक बैठक आयोजित की गई। यह धरना बिजली संशोधन बिल, कृषि बीज संशोधन बिल, मनरेगा योजना में प्रस्तावित बदलाव, लेबर कोड और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डिवीजन प्रधान अमनिंदर सिंह और उप प्रधान रोहित शर्मा ने की। बैठक में धरने को सफल बनाने के लिए जीरकपुर क्षेत्र के कच्चे कर्मचारियों को लामबंद करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




चुनावी वादे पूरे नहीं होने का आरोप



सर्कल मोहाली के सर्कल सचिव एकम सिद्धू ने कहा कि चुनावों के दौरान पंजाब सरकार ने किसानों, कर्मचारियों, कच्चे मजदूरों और आम जनता से कई वादे किए थे, लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। एकम सिद्धू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे विभिन्न संशोधन बिलों से किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी के विरोध में प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी और मजदूर संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।



महंगाई के बीच वेतन संबंधी मांगें
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण कच्चे कर्मचारियों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। श्रम कानूनों के तहत निर्धारित वेतन देने की मांग को लेकर सरकार से कई बार आग्रह किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। यूनियन नेताओं ने जीरकपुर के सभी कच्चे कर्मचारियों से 7 फरवरी को परिवारों सहित दिरबा अनाज मंडी पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने में शामिल होने की अपील की। बैठक में राजिंदर कुमार, अवतार सिंह, तरसेम सिंह, मनजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें