मोहाली। युवती को शादी का झांसा देकर एक सिपाही दुष्कर्म करता रहा। थाना फेज-एक की पुलिस ने सिपाही राकेश कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का गनमैन बतया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आनंदपुर साहिब की युवती ने एसएसपी को शिकायत दी थी। आरोप था कि सिपाही से कुछ समय पहले उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने विश्वास दिलाया था कि वह जल्दी उससे शादी कर लेगा। इस दौरान आरोपी उसे मोहाली ले आया। यहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से मुकरने लगा। यही नहीं, उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। युवती का का कहना था कि वह 11 महीने तक धक्के खाती रही। किसी ने सुनवाई तक नहीं की।