फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीट के रास्ते को 60 फीट दिखा सोसाइटी करवाई पास, शिकायत के बाद अधिकारियों ने मांगी ईओ से रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर क्षेत्र में रहती समाज सेविका एवं एडवोकेट दलजीत कौर ने पूर्व विधायक एनके शर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सावित्री ग्रीन-2 के नजदीक स्थित उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। दलजीत कौर ने बताया कि पूर्व विधायक एनके शर्मा ने उनकी जमीन के नजदीक सावित्री ग्रीन-2 नामक सोसायटी बनाई है। जिसका नक्शा पास करवाने के दौरान पूर्व विधायक शर्मा ने काउंसिल अधिकारियों से मिलीभगत करके 15 फीट की सड़क को कागजों में 60 फीट का दिखाकर पास करवा लिया था। जबकि असल में यह सड़क तीन गठ्ठे, यानी करीब 15 फीटहै। जिसकी शिकायत उन्होंने निकाय विभाग को दी थी जिसके बाद डायरेक्टर निकाय विभाग ने नगर काउंसिल के मौजूदा कार्यकारी अधिकारी से दो महीने पहले रिपोर्ट तलब की थी, जो अब तक नही भेजी गई है और शिकंजा कसता देख विधायक और उसके साथी कॉलोनाइजर 15 फीट की सड़क को 60 फीट चौड़ा करने के लिए उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसके साथ ही सावित्री ग्रीन-2 की सेटबैक दीवार तोड़कर 60 फीट रास्ता पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जो फिर भी उनसे पूरा नहीं हो रहा है। इसके लिए उन्होंने बीते दो दिन पहले रातोंरात मेरी जमीन पर लगी तार, पिलर, सारे पेड़ भी काट दिए और केवल एक पेड़ बचा है इसे भी पूरी तरह धवस्त कर दिया है ताकि वह आपने आप सूख जाए।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस काम में काउंसिल के अधिकारी भी एनके शर्मा का साथ दे रहे हैं। दलजीत कौर ने बताया कि शर्मा द्वारा सवित्री ग्रीन सोसायटी के पीछे प्रभात एनक्लेव को भी यहीं रास्ता दिखाकर पास करवा लिया है जिसमें उनके साथ ओर भी कॉलोनाइजर हैं, लेकिन यह सब कुछ शर्मा के इशारों पर हो रहा है।
इसके अलावा सरकारी रास्ते पर पार्किंग बना डाली है और बेसमेंट का रास्ता भी यहीं से बना दिया है। सवित्री ग्रीन-2 के पीछे अनऑथराइज्ड पॉलिसी के तहत ग्रीन एस्टेट, प्रभात एस्टेट और उसके साथ ही प्रभात एनक्लेव भी बना दी है। प्रभात एनक्लेव सोसायटी में तो शामलात, झगड़े वाली जमीन और बिना मालिकाना जमीन शामिल है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट चंडीगढ़ की ओर से प्रभात एनक्लेव पर अप्रैल में किसी भी तरह की डेवलपमेंट और निर्माण पर स्टे लगा दिया गया था। दलजीत कौर ने बताया कि 15 फीट के रास्ते को 60 फीट दिखाकर सोसायटी पास करवाने के संबंध में उन्होंने डायरेक्टर निकाय विभाग को लिखित शिकायत की थी, जिसमें डायरेक्टर निकाय विभाग ने ईओ जीरकपुर से रिपोर्ट मांगी है। जिसे छुपाने के लिए उनके द्वारा यह सब कुछ किया जा रहा है।
कोट्स
डायरेक्टर साहिब ने हमसे इस जमीन संबंधी पूरी रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट बनाकर जल्द ही उनके दफ्तर में जांच करने के लिए भेज दी जाएगी। -रवनीत सिंह, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
कोट्स
दलजीत कौर के पास कोई कागज नहीं है, टोटल जमीन मेरे पास है और सबकी पेमेंट की हुई है। यह सरकारी रास्ता है, दोनों तरफ मेरी जमीन है इसका कोई लेना देना नहीं है। जो उनसे जमीन ली थी उसकी पेमेंट गई है और रजिस्ट्री भी हो रखी है। कुछ जमीन की रजिस्ट्री बाकी है उसका अदालत में केस चल रहा है। मेरी लेबर को धमकाकर आई हैं उसकी शिकायत मैंने थाना जीरकपुर को कर दी है। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हम कोर्ट में जाएंगे। सरकारी रास्ते जितने भी हैं 2003 में हमने रेज्यूलेशन डाला था कि हरेक बंदा 20 फीट जगह छोड़कर अपना निर्माण कर सकता है। जबकि बाद में उनको मास्टर प्लान के अंतर्गत डाल दिया था। दोनों तरफ मेरी जमीन है और में अपनी जमीन में काम कर रहा हूं, यदि उनके पास कोई कागज है तो वह दिखाएं। -एनके शर्मा, पूर्व विधायक, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें