फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के दुकानदारों ने कहा- हमें व्यापार मंडल की नीतियां मंजूर नहीं, सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के मद्देनजर खरड़ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अवनीश बंसल और परमिंदर सेठी के नेतृत्व में दुकानदारों ने शहर की समूह दुकानें खोलने की मांग की। इस अवसर पर दुकानदारों ने खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन के साथ इस मुद्दे पर मीटिंग भी की। समूह दुकानदारों ने सरकार के आदेशों का सहयोग करने की सहमति प्रकट करते हुये कहा कि पंजाब सरकार ने जो गैर-जरूरी वस्तुओं के नाम पर दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हुए हैं, उसके तहत हर एक दुकानदार को दुकान खोलने का समय दिया जाए दुकानदारों ने कहा कि सरकार दुकानें ऑड-ईवन प्रणाली के आधार पर खोलने की इजाजत दे। खरड़ व्यापार मंडल की नीतियों के वह खिलाफ हैं क्योंकि व्यापार मंडल का प्रधान एक प्रशासनिक प्रतिनिधि बना हुआ है और वह व्यापारियों की भलाई के लिये कोई भी काम नही कर रहा है। उन्होने कहा कि वह व्यापार मंडल खरड़ के साथ नही बल्कि अब उन्होंने एसोसिएशन का गठन किया है जो कि दुकानदारों की भलाई के लिए काम करेगी। इस अवसर पर मोहन लाल दीवान, संदीप कुमार, विकास गुप्ता और सुखाविंदर सिंह समेत अन्य दुकानदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें