फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोविंद विहार में मां ज्वाला की पावन ज्योत का श्रद्धापूर्वक किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। मां ज्वाला जी की पावन ज्योत यात्रा के सातवें दिन वार्ड-31 स्थित गोविंद विहार में ज्योत का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रवीन मित्तल ने मां ज्वाला जी की पावन ज्योत के दर्शन कर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पावन ज्योत के आगमन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। ज्योत के दर्शन के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रवीन मित्तल ने माता रानी से समस्त वार्डवासियों और क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां ज्वाला जी सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था और भक्ति का संचार करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें