डेराबस्सी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शुक्रवार को गांव अमलाला से गांव कराला तक बनने वाली सड़क का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने बताया कि यह सड़क अमलाला गांव को गांव कराला से जोड़ेगी। इस सड़क के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 89 लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बढ़ते यातायात को देखते हुए इसे 10 फीट से बढ़ाकर 18 फीट चौड़ा किया जाएगा।