लालड़ू। नगर परिषद लालड़ू के वार्ड नंबर 3 में आईटीआई के पीछे कोली माजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड जाने वाली सड़क की हालत बेहद दयनीय है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। गुलमोहर सिटी-2 और वार्ड के निवासियों का कहना है कि वे रोजाना आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पूरे शहर का कूड़ा इसी सड़क से इकट्ठा करके डंपिंग ग्राउंड तक ले जाते हैं। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को गुजरने में दिक्कत होती है। इन गड्ढों के कारण हर दिन एक-दो दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि यहां रहने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
जल्द समस्या को दूर करेंगे
उन्होंने एक दिन पहले ही कार्यभार संभाला है, जिसके कारण यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह कल ही सड़क का जायजा लेंगे और सड़क की समस्या को दूर करेंगे। - मुनीष कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नप लालड़ू