फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिप्लास्ट चौक से फेज-8बी तक सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त सड़क को चौड़ा करने के लिए गमाडा और नगर निगम योजना बना रहे हैं। फेज-1 डिप्लास्ट चौक से पीटीएल चौक होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी तक जाने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस सड़क के चौड़ी होने से लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क न केवल रिहायशी इलाकों को जोड़ती है, बल्कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी तक जाने का मुख्य मार्ग भी है। रोजाना हजारों कर्मचारी, उद्योगपति, ट्रांसपोर्ट वाहन और स्थानीय निवासी इस सड़क से गुजरते हैं।
विज्ञापन

संकरी सड़क होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे लोगों को समय और ईंधन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता था। सड़क चौड़ी होने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। पता चला है कि इस परियोजना को लेकर संबंधित विभागों की टीमें फील्ड में सर्वे कर रही हैं। सर्वे पूरा होते ही तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से आसपास के रिहायशी सेक्टरों के लोगों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इंडस्ट्री तक कच्चे माल और तैयार माल की आवाजाही आसान होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस संबंध में विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से चौड़ी होने का इंतजार कर रही थी। अब सरकार ने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन




इस संबंध में नगर निगम के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। - साक्षी साहनी, सीए, गमाडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें