फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दस से 18 फीट की जाएगी बठलाना-गुडाना को जोड़ने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बठलाना से गांव गुडाना को जोड़ने वाली 2.5 किमी सड़क अब दस फीट से 18 फीट चौड़ी की जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क को चार माह में बनाकर तैयार कर देगा। हैवी ट्रैफिक होने के कारण रोड को चौड़ा करने की आवश्यकता पड़ी। ढाई किमी लंबी सड़क को चौड़ा करने की शुरुआत वीरवार से की गई। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने रोड को चौड़ा करने के काम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने बताया कि सड़क का निर्माण अगले चार माह में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। सड़क पर 60 लाख लागत आएगी। उन्होंने कहा कि 18 फीट चौड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की दृष्टि से काफी लाभ होगा। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सड़क को चौड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह काम शुरू हो चुका है।

विधायक ने कहा कि नए साल पर सरकार ने ग्रामीणों को तोहफा दिया है। बिना किसी पक्षपात और बिना झगड़े के विकासोन्मुख कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क का काम चार माह की निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत नई सड़कें, नए चौराहे और कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सनेटा में जल्द शुरू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि गांव सनेटा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव में ही मिल जाएंगी। इससे गावों के लोगों को भी राहत मिलेगी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर शिवप्रीत सिंह, जेई हरप्रीत सिंह, सरपंच हरपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अवतार सिंह मौली, पार्षद जसपाल सिंह मटौर, साबा के सरपंच करमजीत सिंह, हरनेक सिंह और वजीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें