फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने कन्या आसरा की लड़कियों को बांटे 135 ट्रैक सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डीसी कोमल मित्तल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रयासों को सराहा
खरड़। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मोहाली की ओर से ज्योति सरूप कन्या आसरा, खरड़ में रह रही लड़कियों को सर्दियों के लिए 135 ट्रैक सूट वितरित किए गए। ट्रैक सूट जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कोमल मित्तल और एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह ने लड़कियों को सौंपे। इस अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने सभी लड़कियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कन्या आसरा प्रबंधन की ओर से लड़कियों की देखभाल और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव हरबंस सिंह तथा कन्या आसरा के प्रबंधन सदस्य रणधीर सिंह और डॉ. हरमिंदर सिंह मौजूद रहे। प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें