फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कट की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गर्म हवाओं के साथ तापमान बढ़ने के बाद शहर में अघोषित कट की समस्या लगातार बनी हुई है। वीरवार को शहर में दस से ज्यादा सेक्टरों में बिजली कट की समस्या होने के कारण लोग परेशान रहे। कई जगह ट्रांसफार्मर की तार खराब होने के कारण बिजली कट की समस्या बनी रही। शहर के सेक्टर -7, 8, 9 , 11, 12, 14 में बिजली का लोड अधिक होने के कारण कई बार बिजली कट लगे। वहीं सेक्टर-15 में तो ट्रांसफार्मर भी दो जगह बिजली निगम की तरफ से बदले गए। इसके बाद भी बिजली कट की समस्या बनी रही। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन एमजी जिंदल ने बताया कि बिजी का लोड बढ़ने के कारण बिजली कट लग रहा है। इस समय बिजली डिमांड 50 मेगावाट बढ़ गई है। अब पंचकूला में गर्मी अधिक होने पर 350 मेगावाट बिजली खर्च हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें