फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमत नहीं भरी तो जब्त होगी प्रॉपर्टी

Tue, 15 Oct 2013 02:07 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने उन लोगों पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने गमाडा की खुली बोलियों में करोड़ों रुपये के दांव लगाकर प्रॉपर्टी तो जीत ली थी। लेकिन अब वे प्रॉपर्टी की किश्ते ही नहीं चुका पा रहे हैं। गमाडा ने ऐसे लोगों को 15 दिन में अपनी रकम ब्याज सहित चुकाने के नोटिस जारी किए हैं।

वरना गमाडा द्वारा प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कुछ सालों में गमाडा ने कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल एवं रिहायशी साइटों की नीलामी की थी।
विज्ञापन


इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे। उन्होंने नीलामी में ऊंची बोली देकर प्रॉपर्टी तो जीत ली।

लेकिन अब वे प्रॉपर्टी की तय किश्तें नहीं भर पा रहे हैं। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इनकी संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को पहले नोटिस कर निजी सुनवाई भी की जा चुकी है।

इसके बाद भी काफी लोग ने पैसे जमा नहीं कराए है। इसके बाद गमाडा ने ऐसे लोगों को 15 दिन में अपनी बनती रकम ब्याज सहित चुकाने के आदेश दिए हैं।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान यदि ये अलॉटी कीमत नहीं चुकाएंगे। तो उनके खिलाफ पंजाब रीजनल एंड टाऊन प्लानिंग एवं डेवपलमेंट एक्ट 1995 की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इसमें प्रॉपर्टी जब्त होगी। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई भी होगी।


वर्किंग दिन में सुने जाएंगे अलाटियों के पक्ष गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यदि कोई अलॉटी किश्तें एवं बनते ब्याज को चुकाने संबंधी अपना कोई पक्ष रखना चाहता है।

तो गमाड द्वारा लोगों का पक्ष भी सुना जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी वर्किंग दिन में संबंधित अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।

इसके बाद अधिकारियों द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।


दो ऑक्शन रही पूरी तरह फ्लॉप
गमाडा की कुछ महीनों के अंदर कराई गई दो बार प्रॉपर्टी की नीलामी पूरी तरह फ्लॉप रही है।

दोनों बोलियों में करीब 23 के करीब साइटें ही बिक पाई हैं। इतना जरूर है कि जो साइट बिकी हैं।

उन पर गमाडा को करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ है। इसके अलावा मई में ग्रुप हाउसिंग साइट की नीलामी पूरी तरह हिट रही थी।

इसमें गमाडा को 90 करोड़ से अधिक का फायदा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें