फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीता हरण और राम विलाप के मार्मिक मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 स्थित श्री महादेव वेलफेयर क्लब की रामलीला ने दर्शकों को धार्मिक और नैतिक भावनाओं से जोड़ दिया। शुक्रवार को रामलीला में खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु संवाद और राम विलाप के मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किए गए। खर-दूषण वध का दृश्य बेहद रोमांचक और सजीव था, जिसमें राम और लक्ष्मण की वीरता और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया गया। सीता हरण का दृश्य भावनाओं को छू गया, जहां रावण के छल और सीता माता की पीड़ा को मंच पर जीवंत किया गया। जटायु संवाद ने दर्शकों में करुणा और साहस की भावना जागृत की। राम विलाप के दृश्य में राम की मातृभूमि और पिता की सेवा के प्रति भक्ति और समर्पण ने बच्चों और बड़े दोनों को भावविभोर कर दिया। क्लब की अध्यक्ष और पार्षद बलजीत कौर ने बताया कि यह रामलीला 30 वर्षों से फेज-5 में आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत 1995 में इंस्पेक्टर मनफूल सिंह (सीआईए इंचार्ज रोपड़) ने की थी। इस वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं डायरेक्टर सुंदर लाल अग्रवाल ने किया, जबकि जस्सी सरपंच बल्लोमाजरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें