मोहाली। गांव शाहीमाजरा में साले की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर ही हमला कर दिया। इस हमले में घायल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर पांच टांके लगे हैं। उसके कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। गांव शाहीमाजरा निवासी शागिर ने बताया कि रविवार को साले का बहनोई शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज कर रहा था। इसके बाद दोनों की बहस लड़ाई में बदल गई। इस पर जब वह दोनों की लड़ाई छुड़ाने गया तो उस पर ही साले के बहनोई के परिवार वालों ने सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल के सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून भी बहने लगा। इसके बाद परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।