फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झगड़ते युवकों को छुड़ाने गए व्यक्ति को पीटा, बाजू फ्रैक्चर

Mon, 08 May 2023 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़ते युवकों को छुड़ाने गए व्यक्ति को पीटा, बाजू फ्रैक्चर
विज्ञापन

खरड़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने झगड़ रहे युवकों को छुड़वाने गए एक व्यक्ति को छह लोगों ने मिलकर पीट डाला। थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान आसूल, राहुल और चार अज्ञात के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह (48) निवासी गांव गुरिया ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने खेतों में तूड़ी बना रहा था। इसी रात करीब साढ़े 8 बजे पास के स्टेडियम से शोर सुनाई दिया तो वह वहां पर चला गया। उसने वहां पर देखा कि कुछ विद्यार्थी आपस में लड़ रहे हैं। इस पर वह उन्हें छुड़ाने लगा जो उक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बेसबॉल से बाजू पर वार किए। इस कारण उसकी बाईं बाजू में फ्रैक्चर आया है। वह रोपड़ अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें