फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने चेन स्नेचर को काबू कर पुलिस को सौंपा

Mon, 21 Oct 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज एक में रविवार सुबह पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया, इस बीच युवकों की बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फेज एक निवासी जसविंदर कौर पैदल घर जा रही थीं। तभी दो बाइक सवार युवक आए और महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। उसके बाद वह पीछे की तरफ मुड़े और मोहाली गांव की साइड जाने लगे। बाइक बेकाबू होकर पलटी, तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। जसविंदर कौर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए युवक की पहचान सरबजीत सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। थाना फेज एक पुलिस ने उसके खिलाफ परचा दर्ज कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस अमृतसर से उसके आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें