फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेगा सिटी के गेट पर मालिक के बेटे ने किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने खरड़-मोरिंडा रोड पर स्थित ओमेगा सिटी नामक सोसायटी के गेट पर हवाई फायर करने के आरोप में ओमेगा सिटी के मालिक के लड़के के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शुभम राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी थाने के एसआई तलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक वीडियो क्लिप देखी है, जिसमें एक युवक ओमेगा सिटी के गेट पर हवाई फायर कर रहा है। वीडियो की जांच करने के बाद पता चला कि युवक का नाम शुभम राजपूत है, जो कि ओमेगा सिटी के मालिक का बेटा है। इसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें