फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत, दोषी मोटरसाइकिल चालक को 2 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला अदालत की ओर से सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में बाइक सवार को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक 1 जून 2018 को बुजुर्ग अमृतपाल सिंह अपने घर से सैर करने के लिए पैदल निकले थे और इस दौरान दारा स्टूडियो की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अमृतपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया था। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक अमृतपाल सिंह के बेटे सुखनीर सिंह की शिकायत पर बाइक सवार मोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद अदालत में चली सुनवाई के बाद मोहन लाल को इस मामले में दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें