कुराली। नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला ने अपनी पार्टी के पार्षदों के साथ कहा कि शहर के विकास के लिए 15.5 करोड़ रुपए के टेंडर पास किए गए हैं और इन टेंडरों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने हलके के लोगों से कहा कि ये सभी विकास कार्य काउंसिल के फंड से करवाए जा रहे हैं, जबकि हलका विधायक विकास कार्यों के शिलान्यास पत्थर रखकर खोखली राजनीति कर रही हैं। सभी कार्य नगर काउंसिल फंड से करवाए जा रहे हैं और सरकार ने इनके लिए एक भी पैसा जारी नहीं किया है। इस अवसर पर पार्षद जसविंदर सिंह गोल्डी, रमाकांत कालिया, लखवीर लक्की, जीता, हैप्पी धीमान, दिनेश गौतम, दीपक गौतम जग्गी, संजू राणा व परमजीत सिंह पम्मी भी मौजूद थे।
यह है मुख्य कार्य
प्रधान जीती पडियाला ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण व जरूरी कार्यों के लिए यह टेंडर पास किए गए हैं, जिनमें शहर की सुरक्षा के लिए शहर के हर कोने में नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, वार्ड नंबर 8 में नए कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण, पुरानी अनाज मंडी में इंटरलॉकिंग टाइलें व ड्रेनेज पाइपें, निहोलका रोड स्थित श्मशानघाट में शेड का निर्माण, वार्ड नंबर 16 में स्थित धर्मशाला कर मरम्मत व अन्य कई विकास कार्य पास किए गए हैं।