फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद ने बलटाना में की कार्रवाई, सड़कों से रेहड़ी-फड़ी और अस्थायी स्टॉल हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को बलटाना इलाके में विशेष अभियान चलाया। पीर बाबा रोड मार्केट में पहुंची इंफोर्समेंट की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए रेहड़ी-फड़ी और अस्थायी स्टॉल हटाए। इस कार्रवाई से लंबे समय से बाधित यातायात को काफी राहत मिली। नगर परिषद की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जों को हटाकर रास्तों को पूरी तरह खाली कराया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराना भी है। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई रेहड़ी-फड़ी संचालक जल्दी-जल्दी अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि कुछ को टीम ने मौके पर ही हटाया। अधिकारियों ने सभी को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार चलाती रहेगी। लक्ष्य है कि शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए और यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें