फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद ने चलाया अभियान, जेसीबी से 15 ट्रॉली कचरा निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के वार्ड-13 और 14 से होकर गुजरने वाली बरसाती नाले को साफ करने की पुरानी मांग पर नगर परिषद ने सोमवार को अमल किया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुई सफाई शाम सात बजे तक लगातार चलती रही। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से नाले से 15 ट्रॉली से अधिक कचरा, सिल्ट और गंदगी बाहर निकाली गई। लंबे समय बाद हुई इस सफाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस बरसाती नाले की वर्षों से सफाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इस वजह से यहां भारी मात्रा में कचरा और मिट्टी जमा हो गई थी। बारिश के मौसम में नाले के ओवरफ्लो होने से आसपास के इलाकों में जलभराव, बदबू और मच्छरों की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टीम उरवा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि नाले की बदहाली को लेकर संगठन की ओर से कई बार नगर परिषद को शिकायतें दी गई थीं। इसके अलावा जलभराव और दुर्गंध की समस्या को लेकर मामला अखबारों में भी उठाया गया था। लगातार प्रयासों के बाद नगर परिषद ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया। इसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के लिखित शिकायत और पत्र दिए जाने के बाद नाले की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है।
उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित अंतराल पर नाले की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नालों में कचरा न डालें, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्या दोबारा न हो। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और टीम उरवा की इस संयुक्त पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे ही सफाई कार्य नियमित रूप से होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें