फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम और गमाडा ने सेवानिवृत्त डीजीपी स्तर के अधिकारी के घर से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में नगर निगम और गमाडा की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कुछ दिन पहले फेज-11 में सड़क किनारे फल विक्रेताओं के कब्जे को बड़े पैमाने पर हटाया था। इसके साथ ही कम्युनिटी सेंटर की दीवार से सटी सड़क पर लगी ‘छतवाल तवा फ्राई’ नामक दुकान भी हटाई गई थी। इसके अलावा बी-रोड्स पर घरों के आगे लगाए एंगल और जालियां भी हटाई गई थीं। उसके अगले दिन फल विक्रेताओं और तवा फ्राई संचालक ने दोबारा कब्जे जमा लिए थे। इसके बाद अब सोमवार को फिर से उनका सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बी-रोड पर आम आदमी पार्टी के नेता के घर के बाहर के अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। इसके बाद हरियाणा के एक रिटायर्ड डीजीपी स्तर के अधिकारी के घर के कोने पर बने अवैध हिस्से को भी टीम ने हटाया। नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह सिद्धू ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। नियमों के अनुसार सभी पर समान कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



चार वर्षों में मोहाली में हजारों की संख्या में रेहड़ियां–फड़ियां बढ़ गई हैं। इससे ट्रैफिक और शहर की सुंदरता पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेष कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो युद्ध–स्तर पर रेहड़ियां हटाने का काम कर रहे हैं। मेयर ने रेहड़ी–फड़ी चलाने वालों से अपील की कि वे लाइसेंस लेकर केवल घूम–घूम कर सामान बेचें, न कि मुख्य सड़कों या मार्केट पार्किंग पर कब्जे करें। - अमरजीत सिंह सिद्धू, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें