फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिला अस्पताल फेज-6 का विधायक ने किया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हलका विधायक कुलवंत सिंह ने मंगलवार को फेज-6 स्थित सरकारी जिला अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। विधायक ने मरीजों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि योजना का लाभ उन्हें किस तरह मिल रहा है और कहीं किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ रही।
विज्ञापन

दौरे के दौरान विधायक के साथ सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह भी मौजूद रहे। विधायक ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ की तैनाती को लेकर भी जानकारी ली। इस मौके पर विधायक ने अस्पताल में बनाए जा रहे हेल्थ योजना कार्ड से जुड़े कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्ड बनाने की प्रक्रिया, मरीजों की संख्या और काम की रफ्तार के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजना का लाभ समय पर और बिना परेशानी के मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें