जीरकपुर। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को शहर में गश्त बढ़ाने और प्रमुख स्थानों पर मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर परिषद से विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा गया। राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि जमीन-जायदाद से जुड़े काम बिना परेशानी के समय पर किए जाएं। इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बैठक में नगर परिषद प्रधान गुरप्रीत विर्क, ईओ परविंदर सिंह भट्टी, एएसपी गजलप्रीत और तहसीलदार बीरकरण सिंह उपस्थित रहे।