फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक ने मनाया भाई दूज का त्योहार, बहन से तिलक करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अपने जीरकपुर स्थित कार्यालय में बहन सावित्री के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बहन सावित्री ने विधायक रंधावा के माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की। सावित्री ने तिलक लगाने के बाद आरती की। उन्होंने विधायक रंधावा का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने अपने भाई के लिए सुखमय जीवन की प्रार्थना की। विधायक रंधावा ने भी अपनी बहन को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। यह त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधायक ने त्योहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने शहर और हलके के निवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें