फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बदमाशों ने गाड़ी रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 में रास्ते में रोककर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रमोद अरोड़ा वासी सेक्टर-82 और दो अज्ञात बुलेट सवार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अविकाश वासी इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-82 ने पुलिस को बताया कि योगेश जिंदल जोकि शराब का ठेकेदार है उनके पास बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। छह जुलाई को वह अपने मालिक के साथ गाड़ी में सेक्टर-82 से उनके दफ्तर सेक्टर-70 जा रहा था। जब वह थोड़ा आगे पहुंचे तो उन्हें दो अज्ञात बुलेट सवारों ने रोक लिया। दोनों आरोपी बिना किसी बात के उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उक्त आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। अब उन्हें पता लगा है कि अज्ञात बाइक सवारों को आरोपी प्रमोद अरोड़ा ने भेजा है जिसके साथ उनका पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसके बाद अब उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें