फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंटिंग-पेंटिंग के लिए आई क्रूज गाड़ी मैकेनिक के पेंटर ने चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेंटिंग पेंटिंग के लिए मैकेनिक के पास आई क्रूज गाड़ी रात को पेंटर ने चोरी कर ली। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव अटाला जिला पटियाला के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता गुरसंदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी सोहाना में चीमा मोटर्स नाम से वर्कशॉप है। उसके पास क्रूज गाड़ी डेंटिंग पेंटिंग के लिए आई थी। 14 अक्तूबर को मोहिद फैसल डेंटिंग पेंटिंग के लिए गाड़ी को अपनी वर्कशॉप में ले गया था। अगले दिन वर्कशॉप से गाड़ी चोरी हो गई। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि फैसल के पास काम करने वाले पेंटर जसपाल सिंह ने गाड़ी चुराई थी। इसके बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें