फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सात साल पुराने श्याम सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के बहुचर्चित श्याम सिंह हत्याकांड में अदालत ने सबूतों के अभाव में तीनों आरोपियों को बरी कर दिया है। फेज-11 थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए इस मामले में गांव मझातड़ी निवासी गुजराम, होशियारपुर के सतवीर उर्फ सत्ता और अंब साहिब कॉलोनी निवासी महावीर सिंह पर हत्या और लूट के आरोप लगाए गए थे। अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका, जिसके चलते अदालत ने आरोपियों को दोषमुक्त करार देते हुए संदेह का लाभ दिया। पुलिस के अनुसार दिवाली के बाद जुए में पैसे जीतने को लेकर हुए विवाद में श्याम सिंह पर हमला किया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। करीब सात साल तक चले इस चर्चित मामले में अदालत के फैसले के साथ कानूनी प्रक्रिया फिलहाल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें