फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के मेयर ने लिया साठ फुट तक की ऊंचाई में काम करने की क्षमता वाली प्रूनिंग मशीन का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की ओर से करीब साठ फुट की ऊंचाई तक पेड़ों की प्रूनिंग करने वाली मशीन खरीदी गई है। सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में अधिकारियों ने मशीन की कार्यक्षमता परखी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मशीन के काम पर संतुष्टि जताई। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि यह मशीन 60 फुट तक की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है। इससे पार्कों और सड़कों के किनारे खड़े ऊंचे पेड़ों की आसानी से प्रूनिंग हो पाएगी।
इस मशीन से दो फायदे होंगे। एक तो पेड़ों की प्रूनिंग हो पाएगी, दूसरा पत्तों को भी आसानी से हटाया जा सकेगा। मेयर ने कहा कि शहर में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह राणा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद कमलजीत सिंह बन्नी, सुच्चा सिंह कलोडर, विक्टर निहोल्का, अमनदीप सिंह और राकेश लखोतरा हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें