खरड़। यूको बैंक खरड़ की ब्रांच मैनेजर सविता दत्ता ने अपने बैंक के एक ग्राहक के बैंक में गिरे गहने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दविंदर कुमार वर्मा निवासी खरड़ ने बताया कि शुक्रवार को वह यूको बैंक में सोने के गहने रखने गए थे। इसी दौरान उनके बैग से कुछ गहने बैंक में ही गिर गए थे। बैंक मैनेजर ने ईमानदारी दिखाई और इस बारे में पूछताछ करके उनके गहने वापस उनको साैंप दिए। इन गहनों की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये थी। दविंदर कुमार वर्मा ने बैंक में पहुंचकर मैनेजर सविता दत्ता का धन्यवाद कर उनका और उनके स्टाफ का मुंह मीठा करवाया।