फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाय के पैसे मांगने पर गैंती मारने वाला मानसिक रूप से परेशान, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दो दिन पहले बलटाना क्षेत्र में ढाबा संचालक चंद्र सिंह को चाय के पैसे मांगने महंगे पड़ गए थे। एक व्यक्ति ने उस पर गेंती से हमला कर कंधे पर गंभीर घाव कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा है।
जांच अधिकारी नाथी राम ने बताया कि हमने कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति को हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह अपने आप को लुधियाना के सहनेवाल का बता रहा है। लेकिन उस पर विश्वास न करते हुए उसके परिवार को बुलाया गया।
मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। लेकिन, डॉक्टरों ने उसका मेडिकल दोबारा करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अदालत से इजाजत लेने के बाद दोबारा वीरवार को उसका मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसे जेल भेजा जाएगा या फिर मेंटल अस्पताल में भेजा जाएगा। पुलिस हमलावर को बुधवार को मेडिकल करवाएगी। दो दिन पहले पकड़े गए व्यक्ति ने चंद्रा ढाबा मालिक चंद्र सिंह पर गेंती से जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि सिर हटा लेने से गेंती सिर में नहीं लगी लेकिन कंधे पर गंभीर घाव कर गई थी। फिलहाल घायल चंद्र की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें