फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 6 लाख 42 हजार रुपये ठगने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 42 हजार रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्लेस फार यू नामक प्लेसमेंट ऑफिस के मालिक गौरव अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार निवासी गांव महमूदपुर थाना साहा जिला अंबाला ने बताया कि वह तीन महीने पहले अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ नौकरी की तलाश में जीरकपुर आया था। काम की तलाश जीरकपुर में स्थित प्लेसमेंट ऑफिस प्लेस फार यू एससीओ नंबर 17 नजदीक लक्की ढाबा जीरकपुर आया। जहां उसकी मुलाकात गौरव अरोड़ा व उसके दो साथियों के साथ हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में सैनिटाइजर का ठेका मिला है। इसके लिए सुपरवाइजर व हेल्पर की जरूरत है। उन्होंने सुपरवाइजर की 20,000 और हेल्पर की सैलरी 15, 000 रुपये बताई और सुपरवाइजर पद के लिए दो लाख और हेल्पर पद के लिए एक लाख रुपये मांगे।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वह उनकी बातों में फंस गया और उन्होंने अपने चार और दोस्तों से पैसे इकट्ठे किए और उन्हें दे दिए। उन्होंने गौरव अरोड़ा को मई महीने में बैंक खाते के जरिए एक लाख 42 हजार व पांच लाख कैश कुल 6 लाख 42 हजार रुपये दिए। जब उन्होंने ड्यूटी के बारे में पूछा तो गौरव अरोड़ा टाल मटोल करने लगा और मोबाइल भी बंद कर लिया। ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें