मोहाली। पीएसईबी ने दसवीं और बारहवीं कक्षा 2026 की परीक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट/री-अपियर, अतिरिक्त विषय और प्रदर्शन सुधार (ओपन स्कूल सहित) के परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा पहले जारी शेड्यूल के अनुसार फीस जमा करने की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी थी, लेकिन जिन परीक्षार्थियों से फीस और फॉर्म जमा कराने में देरी हो गई थी, उन्हें अंतिम मौका देते हुए अब 10 दिसंबर 2025 तक तारीख बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।