फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव दाऊं की जमीन को नप खरड़ में शामिल न किया जाए, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद की मासिक बैठक शुरू होने से पहले ही नजदीकी गांव दाऊं के निवासियों ने अपने गांव की कुछ एकड़ जमीन को नगर परिषद में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले पर बात करते हुए समाजसेवी सतनाम सिंह दाऊं ने बताया कि उन्हें कल पता चला कि होने वाली बैठक में उनके गांव की पांच एकड़ जमीन को नगर परिषद खरड़ की हद में शामिल किया जाना है। इसके बाद वह नगर परिषद खरड़ पहुंचे ताकि वह पार्षदों और अध्यक्ष को बता सकें कि उनके गांव की जमीन को इस तरह से नगर परिषद खरड़ में शामिल न किया जाए क्योंकि उनका गांव दाऊं मोहाली तहसील का एक गांव है और वह नहीं चाहते कि उनके गांव को नगर परिषद खरड़ में शामिल किया जाए। जब इस पूरे मामले के बारे में नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी गुरब शीश सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव गांव दाऊं की ग्राम पंचायत द्वारा पारित करके डीडीपीओ को भेजा गया था, जिन्होंने इस प्रस्ताव को स्थानीय निकाय विभाग को भेजा, जहां से आज यह प्रस्ताव सदन की बैठक में रखा गया जिसे कुछ पार्षदों की आपत्तियों के बाद सदन द्वारा पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें