फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जंडपुर-ठस्का लिंक रोड की हालत खस्ता, बिखरा गटका, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव जंडपुर से गांव ठस्का को जाने वाली ग्रामीण लिंक रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर डाला गया गटका और पत्थर बिखर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क खरड़ शहर को दो दर्जन से अधिक गांवों के अलावा न्यू चंडीगढ़ और मुल्लांपुर गरीबदास क्षेत्र से जोड़ती है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाते हैं, जबकि कई लोग रोजाना कामकाज के लिए शहर आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सनी एनक्लेव सेक्टर-123 टी ब्लॉक के निवासी मनजीत सिंह नंबरदार, गुरमेल सिंह, बलजिंदर सिंह, दीपिंदर सिंह, गोबिंद सिंह, सुरेश शर्मा और अजय सिंह ने बताया कि पिछली सरकार के समय सड़क की मरम्मत के लिए यहां गटका डाला गया था, लेकिन उसके बाद से सड़क पर प्रीमिक्स नहीं डलवाई गई। अब गटका पूरी तरह बिखर चुका है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय निवासियों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें