फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकार जल्द 166 शहरों को मोस्ट मार्डन सिटी बनाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार जल्द 166 शहरों को मोस्ट मार्डन सिटी बनाने जा रहा है। यह बात आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ एसटीपी का उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने मिशन मोड़ पर विशेष प्रयास शुरू किया है। इसके तहत मिशन के आधार पर राज्य को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास को बढ़ावा देने के लिए रूपरेखा तैयार की दी गई है। आने वाले दिसंबर माह तक इसकी शुरुआत करके राज्य सरकार पंजाब के 166 शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज सुविधा, सफाई, सड़कें, लाइटें और एसटीपी उपलब्ध करवाने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि बिजली की खपत कम करने के लिए एसटीपी पर एक मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लाट भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में मोहाली में जनसंख्या वृद्धि और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए गमाडा ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए ऐसे अन्य प्रयास जारी रखेगी और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें