फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मन्नत एनक्लेव कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना से इलाके में दहशत है। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश एक घर में घुस गए और युवती को चाकू दिखाकर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। बदमाश करीब आधे घंटे तक घर में रखी नकदी और गहने लूटते रहे। परिवार ने बताया कि पति-पत्नी और बेटा रोजाना की तरह काम से चंडीगढ़ गए थे। बदमाशों को घर में युवती मिली। मां का नाम लेकर घर में घुसने की कोशिश की। लड़की ने दरवाज़ा बंद करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश लड़की को धक्का देकर घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। जीरकपुर पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें