फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: बच्ची नहीं खाती थी खाना, मां-बाप ने डराया तो केस

Sat, 11 Feb 2023 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची नहीं खाती थी खाना, माता-पिता ने डराया तो केस दर्ज
विज्ञापन

जिला बाल सुरक्षा विभाग की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में एक माता-पिता की ओर से अपनी दो साल की बच्ची को खाना नहीं खाने पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फेज-1 की पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दो साल की बच्ची के बीमार होने पर उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए फेज-6 के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची सहमी हुई है। इस पर उन्होंने जिला बाल सुरक्षा विभाग को सूचित कर दिया। उन्होंने आकर पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची के खाना नहीं खाने पर उसे डराया गया है। इस पर विभाग ने उनके खिलाफ संबंधित थाने को कार्यवाही करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें