फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अजीजपुर टोल प्लाजा पर किसानों व भूतपूर्व फौजियों ने सरकार के कर्मियों को जियो सिम प्रयोग करने की अधिसूचना जारी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भाकियू सिधुपुर मोहाली के सीनियर उप प्रधान किरपाल सिंह स्याऊ, मोहाली के ब्लॉक प्रधान लखविंदर सिंह कराला और सरपंच सतपाल सिंह राजोमजरा आदि ने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार किसानों के साथ होने का ड्रामा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ पावरकॉम के कर्मचारियों को जबरन जियो के सिम प्रयोग करने की अधिसूचना जारी कर रही है, जबकि किसान शुरू से ही जियो के सिम का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने पंजाब सरकार से इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। इस मौके पर जगदीश सिंह जंगपुरा, मुख्तयार सिंह कुरड़ी, गुरप्रीत सिंह खानपुर, भाग सिंह, लक्खा सिंह, लाभ सिंह, परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें