खरड़। पंडित शिव राम वैद्य के पुत्र स्वर्गीय नटराजन कौशल (69) का कुछ दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था, उनकी रस्म पगड़ी बुधवार को डिवाइन रिसोर्ट कुराली में हुई। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने नेत्रदान करने वाले मृतक के परिवार को पीजीआई के नेत्र विभाग द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र तथा रोटरी क्लब की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों प्रमाणपत्र प्रदान करने की रस्म जालंधर के वर्तमान सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा रणजीत सिंह गिल, सांसद मालविंदर सिंह कंग, जीती पडियाला, गुरप्रताप सिंह पडियाला सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और पार्षद मौजूद थे।