खरड़। रामबाग रोड़ खरड़ की निवासी जीवन गुप्ता (75) पत्नी सुभाष चंद गुप्ता का निधन हो गया था जिनकी शनिवार को पगड़ी की रस्म राम भवन, दशहरा मैदान में आयोजित की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने मृतक नेत्रदाता के परिवार को पीजीआई के नेत्र विभाग द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र तथा रोटरी क्लब की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इन दोनों सम्मान प्रमाण पत्रों को प्रदान करने की रस्म पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन यादविंदर सिंह कंग ने निभाई। इस मौके निकट पारिवारिक सदस्यों के अलावा विश्वकर्मा मंदिर बडाला, श्री महावीर निर्वाण मेमोरियल सोसाइटी, एसएस जैन सभा और अग्रवाल सभा खरड़, परवीन धीमान और लायंस क्लब से सुभाष अग्रवाल भी उपस्थित थे।