फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब बंद के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली विभाग की टेक्निकल सर्विस यूनियन ने पंजाब बंद के दौरान सर्कल दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका। किसान संगठनों के पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन देकर केंद्र सरकार व पंजाब सरकार से मांग की गई कि किसानों की जायज मांगों को माना जाए।किसानों के साथ बातचीत करने में केंद्र सरकार की विफलता, कॉरपोरेट घरानों को खुली व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की छूट देने, हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने, निजीकरण की नीति लागू करने और सरकारी संस्थानों को तोड़कर उनका निजीकरण करने का भी विरोध किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार के झूठे नारों जैसे महिलाओं को 1100 रुपये महीना देने, युवाओं को रोजगार देने, बढ़ते नशे, रोजाना हत्याएं व डकैतियां, रंगदारी वसूलने जैसे झूठे नारों पर कोई कार्रवाई न करने पर सरकार की निंदा की। धरने के दौरान जतिंदर सिंह, सतवंत सिंह, बिक्रम सिंह, जसपाल सिंह, राधे श्याम, गुरुमीत सिंह, हरजीत सिंह, मंजीत सिंह, शरणजीत सिंह जी, परमजीत सिंह, कपिल देव, बलवीर सिंह, सुरिंदर मल्ली आदि मौजूद रहे।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें