फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद नयागांव में तैनात सहायक म्युनिसिपल इंजीनियर की ईमेल आईडी हैक कर जूनियर इंजीनियर की शिकायत भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर परिषद नयागांव में तैनात सहायक म्युनिसिपल इंजीनियर की ईमेल आईडी हैक कर जूनियर इंजीनियर की विभाग के पोर्टल पर शिकायत करने का मामला सामने आया है। जूनियर इंजीनियर के खिलाफ की गई शिकायत में अभद्र (अश्लील) भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सहायक इंजीनियर को फोन पर इसकी सूचना मिली। उन्होंने इस संबंध में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद साइबर पुलिस ने मानसा के गांव सरदूलगढ़ निवासी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन


हरभजन सिंह सहायक म्युनिसिपल इंजीनियर नयागांव ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी ई-मेल को हैक कर किसी व्यक्ति ने केंद्र सरकार विभाग के पोर्टल (सीपी ग्रामीण) पर शिकायत की। हरभजन सिंह ने कहा कि यह शिकायत उनकी और जूनियर इंजीनियर की छवि खराब करने की नीयत से किया गया है। उन्हें शिकायत की जानकारी तब हुई जब सीपी ग्रामीण विभाग से उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनकी भेजी गई शिकायत पर कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने सीपी ग्रामीण अधिकारियों को बताया कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत पीजीआरएस पोर्टल पर नहीं की है। वहीं सीपी ग्रामीण विभाग को सूचित किया गया कि ऐसी ही एक अन्य शिकायत आउट सोर्स क्लर्क सतवीर सिंह की ई-मेल आईडी हैक करके भी की गई है। उन्होंने इस संबंधी में साइबर पुलिस को सूचित किया। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करने उपरांत जांच शुरु की। जांच में निदेशक लोक शिकायत, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को पत्र भेजकर शिकायतकर्ता की यूजर आईडी , मोबाइल नंबर व आईपी एड्रेस हासिल किया। साइबर पुलिस को आईपी एड्रेस से मोबाइल नंबर हासिल हुआ और यह मोबाइल राकेश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया जोकि मानसा जिले का रहने पाया गया। बाद में साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें