फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल खरड़ के प्रधान का चुनाव दूसरी बार टला, अगली तारीख अभी तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ नगर परिषद के प्रधान पद के चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई बैठक दूसरी बार रद्द कर दी गई। पंजाब सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए सोमवार से ही नई गाइडलाइन जारी की हैं। डीसी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी समारोह में 10 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई है। इस कारण एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन ने इस बैठक को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव की अगली तारीख अभी तय नहीं की गई है। लोकसभा मेंबर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पत्रकारों से कहा कि शिरोमणि अकाली दल के खरड़ हलके के इंचार्ज रणजीत सिंह गिल बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने 15 पार्षदों को एकजुट करके रखा हुआ है। एसडीएम द्वारा प्रधान का चुनाव स्थगित करने संबंधी पार्षदों को नोटिस भेज दिया गया है। खरड़ में नगर काउंसिल के प्रधान समेत अन्यों का चुनाव न करवाने के लिए सरकार जिम्मेदार है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, एसजीपीसी के मेंबर चरणजीत सिंह कालेवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें