फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: धू-धू कर जले बुराई के प्रतीक, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर शहर में तीन स्थानों पर दशहरे का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और मौके बुराई रूपी रावण का दहन किया गया। शेरे पंजाब यूथ वेलफेयर सोसाइटी लोहगढ़ में दशहरा मेला का आयोजन किया गया। इस मौके गायक सुरजीत खान ने अपने गीतों से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक एनके शर्मा ने रावण दहन की रस्म अदा की।
विज्ञापन

इस मौके नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सोही, जसपाल सिंह सरपंच सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बाबा दीप सिंह यूथ क्लब लोहगढ़ द्वारा लोहगढ़ के दशहरा ग्राउंड में दशहरा मेला का आयोजन किया गया। इस मौके गायक रविन्द्र गरेवाल, रितु जस और परविंदर सिंह ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक रंधावा ने रावण के पुतले को दहन किया।
गांव भबात में में भी रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस मौके भाजपा नेता गुरदर्शन सैनी, पूर्व विधायक एनके शर्मा, कांग्रेसी नेता दीपिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें