डेराबस्सी। गांव ककराली में शुक्रवार को खनन विभाग ने घग्गर नदी में छापा मारा। विभाग के एसडीओ रवींद्र सिंह ने कहा कि मामला सामने आने के बाद एक सप्ताह से पूरी निगरानी रखी जा रही है। आज मौके पर जाकर चार जमीनों की पहचान की गई है। विभाग ने इन जमीन मालिकों की पहचान के लिए राजस्व विभाग को सूचनाएं भेज दी हैं। पहचान होने पर पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि
अधिकांश माइनिंग माफिया हरियाणा से अवैध खनन कर रहे हैं। उसको अब पंजाब में समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई अवैध माइनिंग नहीं हो रही है। विभाग पूरी सतर्कता से काम कर रहा है। किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई को केवल खानापूर्ति बताया है।