फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम नए वार्डों की रूपरेखा को मंजूरी देने के लिए 20 दिसंबर को होगी डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनावों से पहले नए सिरे से वार्ड सीमांकन प्रस्ताव तैयार करने के लिए डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक बुला ली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार यह बैठक 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे पंजाब म्यूनिसिपल भवन, सेक्टर 35-ए, चंडीगढ़ के कमेटी रूम में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता और संयोजन निदेशक, स्थानीय सरकार द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। जो कि बैठक में भाग लेगी। कमेटी में डीसी कोमल मित्तल (या उनके नामित प्रतिनिधि), मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू अथवा उनकी अनुपस्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर अमरिक सिंह सोमल या डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर आयुक्त परमिंदरपाल सिंह संधू, विधायक कुलवंत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), संयुक्त/सहायक आयुक्त नगर निगम सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा भीम सेन, बलजीत सिंह व अन्य सहयोगी सदस्य भी बैठक में भाग लेंगे। कमेटी में नगर निगम मोहाली के पांच पार्षदों को भी डिलिमिटेशन बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। इनमें कांग्रेस से कमलप्रीत सिंह बन्नी और जसप्रीत सिंह गिल, आम आदमी पार्टी से अरुणा शर्मा और गुरमीत कौर, जबकि अकाली दल से हरजिंदर कौर बैदवान शामिल है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम वार्डों के परिसीमन आदेश, 1995 के नियम 5(1) के तहत निदेशक, स्थानीय सरकार ही डिलिमिटेशन बोर्ड के अध्यक्ष और संयोजक होंगे। सरकार ने नगर आयुक्त एसएएस नगर को निर्देश दिए हैं कि बैठक की सूचना सभी सहयोगी सदस्यों तक पहुंचाई जाए और उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नए तैयार किए गए वार्ड परिसीमन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा। प्रस्ताव के आधिकारिक प्रकाशन के उपरांत प्रभावित व्यक्तियों और हितधारकों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें