फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी के नाले में 60 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला, इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी के आजाद नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास सोमवार को एक 60 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव नाले से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर बलौंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान शीला के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ बलौंगी में किराए के मकान में रह रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही नाले के पास तेज बदबू आ रही थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह बदबू नाले के गंदे पानी की वजह से हो रही है, लेकिन दोपहर के समय नाले में तैरते हुए शव को देखकर सभी सकते में आ गए। जब पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से शव बाहर निकाला, तो वह बुरी तरह सड़-गल चुका था और शव से इतनी तेज बदबू आ रही थी कि मौके पर खड़े होना भी मुश्किल हो गया। बलौंगी थाना के एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय लोग और परिजन शव मिलने से सदमे में हैं और घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें